Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनकेआरके ने साधा अनुपम खेर पर निशाना

केआरके ने साधा अनुपम खेर पर निशाना

अपने बेबाक बयानों और फिल्मों के रिव्यू देने के कारण चर्चा में रहने वाले बिग बॉस 3 के कंटस्टेंट केआरके उर्फ कमाल राशिद खान ने अब मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर पर निशाना साधा है। शनिवार को अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था-‘मेरे व्यक्तित्व और मेरे व्यवहार को कभी मत मिलाइये, क्योकि वो मेरा व्यक्तित्व मैं हूं, और मेरा व्यवहार आप पर निर्भर करता है …!’

केआरके ने अनुपम के इसी पोस्ट को टैग किया है और उनपर तंज कंसते हुए लिखा-‘बिलकुल सही कहा सर आपने! वक़्त देखते ही आपका व्यवहार बदल जाता है! इसीलिए कभी आप सोनिया गांधी जी के कदमों में गिर पड़ते हो! कभी आप केजरीवाल के कदमों में लेट जाते हो! और कभी आप मोदी जी के कदमों में बैठ जाते हो! आपका व्यक्तित्व सिर्फ़ चाटुकारिता है! ‘

केआके के इस ट्वीट पर यूजर्स मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular