लखनऊ (हि.स.)। केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को पेश वित्तीय वर्ष 2021-22 के आम बजट में उत्तर प्रदेश को दो नई ट्रेनों का तोहफा मिला है। इसमें से एक ट्रेन 05 फरवरी से लखनऊ के गोमती नगर से जयपुर के बीच सप्ताह में तीन दिन चलेगी। जबकि दूसरी ट्रेन 08 फरवरी से कामाख्या से लखनऊ होते हुए उदयपुर के लिए चलेगी। इसके अलावा लखनऊ की कई रेल योजनाओं को अब और गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद भवन में वित्तीय वर्ष 2021-2022 का बजट पेश किया। केंद्र सरकार के बजट में उत्तर प्रदेश को दो नई ट्रेन का तोहफा मिला है। इसमें से एक ट्रेन 05 फरवरी से लखनऊ के गोमती नगर से जयपुर के बीच सप्ताह में तीन दिन चलेगी। जबकि दूसरी ट्रेन कामाख्या से लखनऊ होते हुए उदयपुर के लिए 08 फरवरी से चलेगी। इससे यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत के साथ पयर्टन को भी बढ़ावा मिलेगा।
राजधानी में कोरोना संकट और बजट की कमी के चलते कई रेल योजनाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। अब केंद्रीय आम बजट के बाद रेल योजनाओं को और गति मिलेगी। इससे रेल योजनाएं जल्द पूरी हो सकेंगी।
ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन का कार्य होगा और तेज
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए तीन चरणों में कार्य किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन पर तीन नए प्लेटफार्म, स्टेशन भवन के साथ ट्रेनों की धुलाई व नियमित परीक्षण के लिए वाशिंग लाइन बनाई जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन के पहले चरण का कार्य 30 जून तक पूरा करने की तैयारी है। केंद्रीय आम बजट के बाद इस रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों में और तेजी आएगी। आलम नगर रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन बनाने के कार्य में आएगी तेजी
राजधानी के आलम नगर रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन बनाने केे कार्यों में केंद्रीय आम बजट के बाद अब और तेजी आएगी। आलम नगर स्टेशन पर राजाजीपुरम की ओर संपर्क मार्ग, नया स्टेशन भवन और प्लेटफार्म की संख्या बढ़ेंगी।
गोमती नगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के कार्यों में आएगी तेजी
रेलवे प्रशासन ने चारबाग और लखनऊ जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए एक साथ योजना का शिलान्यास किया था, लेकिन चारबाग स्टेशन को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित करने के लिए एनबीसीसी ने हाथ पीछे खींच लिए हैं। ऐसे में गोमतीनगर स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की योजना पर अब रेलवे का ध्यान है। पहले चरण का अधिकाश काम इस साल के अंत तक पूरा करने की तैयारी है। केंद्रीय आम बजट के बाद इन कार्यों में और तेजी आएगी।
चारबाग रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य होगा तेज
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कई वर्षों के बाद नया प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी पहले से चल रही है। रेलवे चारबाग स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग करेगा। जिसके तहत प्लेटफार्म नम्बर सात के बगल में दो प्लेटफॉर्म वाला नया आईलैंड बनेगा। वहीं मानक नगर रेलवे स्टेशन से चारबाग होकर दिलकुशा तक दो निकासी व प्रवेश लाइन बिछाने का काम आम बजट के बाद अब और तेजी से पूरा होगा। इससे ट्रेनें बेवजह आउटर पर नहीं रुकेंगी।
आलम नगर से उतरेटिया के बीच नए बाईपास के कार्यों में आएगी तेजी
लखनऊ के आलम नगर से उतरेटिया के बीच इस समय मालगाड़ी के लिए सिंगल लाइन है। रेलवे इस सिंगल लाइन की डबलिंग कर रहा है। रेलवे डबलिंग के बाद चारबाग स्टेशन से ट्रेनों की संख्या कम करने के लिए आलम नगर आने वाली ट्रेनों को ट्रासपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते सुल्तानपुर व अमेठी की ओर रवाना करने की योजना बनाई है। इस योजना को केंद्रीय आम बजट के बाद अब और गति मिलेगी।
केंद्र सरकार के बजट में उत्तर प्रदेश को दो नई ट्रेनों का तोहफा, कई रेल योजनाओं को मिलेगी गति
RELATED ARTICLES
