केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव प्रवास कर रही है।
सरकार आपके द्वारा के उद्देश्य से यह यात्रा गांव-गांव घूम रही है।
यात्रा के पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा उसका भव्य स्वागत किया जा रहा है।
आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कर्नलगंज विधानसभा के करनपुर गांव पहुंची।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के करनपुर गांव पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप कर्नलगंज विधायक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ग्राम वासियों ने स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जन नेता श्री नरेंद्र मोदी जी के गरीब तथा किसान के कल्याण एवं सुशासन के संकल्पों को पूरा करने के हेतु गांव-गांव घूम रही है।
कर्नलगंज विधायक अजय कुमार सिंह ने कहा कि यात्रा के माध्यम से केंद्र एवं राज्य की सरकार की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
इस यात्रा के माध्यम से गांव गरीब एवं किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके दरवाजे पर ही मिल रहा है।
आज के इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कुछ एक लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से योजना के लाभ के बारे में लोगों को बताया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में समस्त सरकारी विभागों के स्टाल लगाए गए। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सरकारी कर्मचारी सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


