वाराणसी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने यहां की घरेलू जीडीपी बढ़ाने की कार्य योजना में पर्यटन को बढ़ावा देने पर खासा जोर दिया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी के ढ़ाचागत विकास में अभूतपूर्व कार्य हुए। केंद्र व राज्य सरकार की अनेकों योजनाएं संचालित हैं। इससे जनपद की प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी होगी।
कमिश्नर शनिवार को कमिश्नरी सभागार में जनपद की घरेलू जीटीपी बढ़ाने के लिए जिला विकास योजना पर चर्चा एवं कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीडीपी बढ़ाने की योजना में पर्यटक का बनारस में स्त्री अवधि बढ़ाने, लोकल स्तर पर पैकेजिंग, ब्रांडिंग, डिजाइनिंग, उत्पादों का वैल्यू एडिट करने को प्रमुखता से रखा गया है। इसके लिए कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, पर्यटन, मैन्युफैक्चर, उद्यान आदि के कार्यों में उत्पादन बढ़ाकर, गुणवत्ता निखार कर, बेहतर सेवाएं देकर, रोजगार सृजन करने की योजनाओं को रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जीडीपी बढ़ाने की कार्य योजना में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ यहां टूरिस्ट के रुकने की अवधि बढ़ाने की कार्ययोजना पर बल दिया गया है। इसके लिए बनारस के समीपवर्ती जिलों मिर्जापुर, प्रयागराज (इलाहाबाद), चंदौली आदि के पर्यटन स्थलों को जोड़कर टूरिस्ट से लिंक किया जाएगा, ताकि दिन में घूमकर पर्यटक रात्रि को बनारस से करें।
उन्होंने कहा कि कृषि में उत्पादन के साथ गुणवत्ता सुधार यथा- ऑर्गेनिक उत्पादों के बढ़ावे, अच्छी पैकेजिंग, मार्केटिंग व ब्रांडिंग सुदृढ करने को रखा गया है। मत्स्य उत्पादन में गिफ्ट टेक्नोलॉजी से 90 फ़ीसदी मेल मछली का उत्पादन होता है।
कमिश्नर के अनुसार जनपद में दुग्ध उत्पादन जीडीपी बढ़ोतरी का बड़ा क्षेत्र है। यहां अमूल, पराग, मदर डेयरी कंपनियां आ चुकी हैं। दुग्ध उत्पादों में वैल्यू एडिड बड़े स्तर पर हो रहा है। योजना में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जनपद में जायद फसल का क्षेत्रफल बढ़ाने की बड़ी संभावना है। इसे 50 हजार हेक्टेयर में किया जा सकता है। कृषि क्षेत्र कोविड महामारी के दौरान सशक्त बनकर उभरा है। लघु, मध्यम उद्योग जीडीपी बढ़ाने में बड़े सहायक हैं। 10 फ़ीसदी एमएसएमई क्षेत्र में बढ़ोतरी से 1.8 जीडीपी बढ़ती है।
कमिश्नर ने कहा कि जनपद की सकल घरेलू आय बढ़ाने के लिए आमजन की आय बढ़ाने हेतु उन्हें कार्य के प्रति प्रेरित करें।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले स्टॉकहोल्डर भी मौजूद रहे।
केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से वाराणसी में प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी-कमिश्नर
RELATED ARTICLES
