Sunday, February 8, 2026
Homeअन्यकेंद्र में कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं को बिना सर्वे देंगे आरक्षण:...

केंद्र में कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं को बिना सर्वे देंगे आरक्षण: राहुल गांधी

मुंबई (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो महिलाओं को बिना सर्वे के आरक्षण दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े जोर-शोर से लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण देने की घोषणा की लेकिन आरक्षण सर्वे के बाद दिया जाएगा और सर्वे 10 साल बाद किया जाएगा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी ने बुधवार को धुले में कांग्रेस की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे देश की जनता से सीधे मिल रहे हैं। लोगों की समस्याओं को समझ रहे हैं। देश के समक्ष इस समय तीन महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। पहला महंगाई, दूसरा बेरोजगारी और तीसरा जनता की भागीदारी का मुद्दा है। देश की जनता इन तीनों से मुद्दों से परेशान है लेकिन देश की जनता की बात सुनने वाला कोई नहीं है।

राहुल गांधी ने मीडिया संस्थानों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सभी मीडिया हाउसों पर बड़े उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है, इसी वजह से गरीब की आवाज मीडिया तक पहुंच नहीं पा रही है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को महंगाई और बेरोजगारी रोकने के मामले में विफल बताया है। धुले पहुंचने पर राहुल गांधी का शिवसेना (यूबीटी) की ओर से संजय राऊत ने आगरा रोड स्थित बाम्बे लाज चौक पर माला पहनाकर स्वागत किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन 17 मार्च को मुंबई में होगा।

राजबहादुर/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular