Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बूस्टर डोज टीकाकरण का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बूस्टर डोज टीकाकरण का किया शुभारंभ

रायबरेली (हि.स.)। अमेठी संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रविवार को नसीराबाद पहुंचीं केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति जुबिन ईरानी ने यहां बूस्टर डोज टीकाकरण का शुभारंभ किया है। इस दौरान स्वास्थ विभाग द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने सीएचसी में क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म और नवजात बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम में भाग लेकर सभी रस्मों को निभाया है। गर्भवती महिलाओं से उनका हाल जाना और उनके स्वास्थ को लेकर चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की है।

उन्होंने महिलाओं को बच्चों और खुद के स्वास्थ का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है। सीएचसी परिसर में स्वास्थ विभाग द्वारा लगाए गए आरोग्य मेले के विभिन्न स्टाल का भी स्मृति ईरानी ने अवलोकन किया है। उनके साथ सलोन विधायक अशोक कोरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने डीएम रायबरेली माला श्रीवास्तव से चल रही विकास योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular