Monday, March 2, 2026
Homeराष्ट्रीयकेंद्रीय मंत्री व लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान का निधन

केंद्रीय मंत्री व लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान का निधन

नई दिल्ली । लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 75 वर्ष की आयु में गुरुवार रात को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। हाल ही में उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था।

पासवान के पुत्र व लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की। रामविलास पासवान केंद्र की मोदी सरकार में लोक वितरण, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री थे। पांच जुलाई, 1946 को बिहार के खगड़िया में उनका जन्म हुआ था। वह आठ बार लोकसभा के सदस्य और केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री रहे। मौजूदा समय मे वह राज्यसभा के सदस्य और लोक वितरण, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री थे।
पासवान के बाद उनके परिवार में  पत्नी रीना, पुत्र चिराग पासवान और एक पुत्री हैं। रीना पासवान उनकी दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी को उन्होंने तलाक देने के बाद रीना से विवाह किया था। पहली पत्नी से उनकी दो बेटियां हैं, जिनका विवाह हो गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के मध्य उनके निधन से लोजपा के लिए यह बड़ी क्षति हुई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular