Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेंद्रीय मंत्री वीके सिंह की मौजूदगी में धोबी घाट आरओबी पर हल्के...

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की मौजूदगी में धोबी घाट आरओबी पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू

गाजियाबाद (हि.स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह ने दीपावली का लाइनपार वासियों को तोहफा दिया। जनरल (रि.) वीके सिंह की मौजूदगी में आरओबी पर हल्के वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया। इस मौके पर वीके सिंह ने कहा कि गाजियाबाद वासियों के लिए यातायात की बाधा दूर करने में यह आरओबी रामबाण साबित होगा।

स्थानीय सांसद वीके सिंह ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बन रहे घोबी घाट (आरओबी) का निरीक्षण किया। गुणवत्तापूर्ण कार्य और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए (आरओबी) का निर्माण कार्य तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा है। उनकी उपस्थिति में ही आरओबी पर हल्के वाहनों का संचालन भी शुरू हो गया। सिंह ने कहा कि गाजियाबाद वासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए और यातायात की बाधा को खत्म करने के लिए यह आरओबी रामबाण साबित होगा। दीपावली के पावन अवसर पर दोपहिया वाहनों के लिए आरओबी को खोला जा रहा है। इसके कारण गाजियाबाद वासियों को बेहद लाभ होगा। इस निरीक्षण के दौरान वीके सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो काम शेष बचे हैं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करवाया जाये।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular