गाजियाबाद(हि.स.)। केंद्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह ने शनिवार को निर्माणाधीन धोबीघाट आरओबी का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की व्यवस्था भी देखी। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर जहां व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए, वहीं धोबी घाट आरोपी के संबंध में भी निर्माता एजेंसी के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द धोबीघाट आरोबी गाजियाबाद की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। जिसके बाद लाइनपार क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को गाजियाबाद शहर के अंदर आने में आसानी होगी साथ ही गौशाला अंडरब्रिज व मेरठ रोड तिराहे पर भी वाहनों का दबाव कम होगा। जनरल वीके सिंह ने पहले एमएलसी के चुनाव के लिए मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। इसके बाद दलबल के साथ वह सीधे धोबी घाट आरोबी पहुंचे। वहां उन्होंने बारीकी के साथ निरीक्षण किया और निर्माता एजेंसी के अधिकारियों से इसकी विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन भी गए और वहां का भी जायजा लेते हुए उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक यह आरओबी जनता को समर्पित कर दी जाएगी।
फरमान अली
