Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने दिया इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, 06 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और मंत्री आरसीपी सिंह ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा में उनका कार्यकाल आज समाप्त होने जा रहा है। गुरुवार से दोनों किसी संसद के किसी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आरसीपी और नकवी की काफी प्रशंसा की गई। सुबह हुई बैठक में मोदी ने दोनों मंत्रियों के कामकाज को सराहा।

भाजपा ने इस बार नकवी को राज्यसभा नहीं भेजा है । वहीं, जनता दल यूनाईटेड ने भी इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा।

संसद के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य न होते हुए भी कोई मंत्री अपने पद पर 6 माह तक बना रह सकता है।

अजीत

RELATED ARTICLES

Most Popular