Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में सांसद आदर्श गांव की कार्ययोजना का अनुमोदन

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में सांसद आदर्श गांव की कार्ययोजना का अनुमोदन

मेरठ (हि.स.)। केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की अध्यक्षता में मंगलवार को सरधना विकास खंड के सांसद आदर्श गांव की बैठक हुई। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद गांव की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।

सांसद आदर्श ग्राम योजना में सरधना विकास खंड के चयनित ग्राम दादरी की सांसद आदर्श गांव की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री की अध्यक्षता में गांव की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।

ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार द्वारा ग्राम की प्रमुख समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया गया। ग्राम प्रधान द्वारा फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने, प्रधानमंत्री अमृत सरोवर योजना के अन्तर्गत तालाब का जीर्णाेद्धार कराने, श्मशान घाट का जीर्णाेद्धार कराने, ग्राम में लघु उद्योग की स्थापना, लाईब्रेरी, जिम इत्यादि ग्राम के विकास की मांगों को रखा गया।

ग्राम में कार्यक्रम स्थल पर पेंशन, उद्योग, स्वास्थ्य आदि विभागों द्वारा कैम्प भी लगाए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस जागृति अवस्थी, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन आदि उपस्थित रहें।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular