Saturday, April 4, 2026
Homeअन्यकेंद्रीय गृह मंत्री शाह बुधवार को जाएंगे लखनऊ

केंद्रीय गृह मंत्री शाह बुधवार को जाएंगे लखनऊ

नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार यानी 23 मार्च को लखनऊ जाएंगे, जहां 24 मार्च को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शाह को उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार अमित शाह 23 मार्च को लखनऊ जाएंगे, जहां उनकी उपस्थिति में 24 मार्च को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। तत्पश्चात 25 मार्च को उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार वापसी करते हुये भाजपा और सहयोगी दल ने 273 सीटों पर जीत दर्ज की है।

अजीत

RELATED ARTICLES

Most Popular