Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का मेरठ में स्वागत

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का मेरठ में स्वागत

मेरठ (हि.स.)। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु द्विवेदी का मंगलवार को मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेहनत से पार्टी कार्य में जुटने के लिए कहा।

मुजफ्फरनगर जाते समय मंगलवार को सिवाया टोल प्लाजा पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहन किनौनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु द्विवेदी, मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उप्र विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी हित में पूरी निष्ठा से कार्य करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। युवाओं की ताकत देश और प्रदेश को बदल सकती है। इसलिए सभी एकजुट होकर कार्य करें। देश विरोधी ताकतों को परास्त करना होगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनिंदर विहान भराला, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मुदित शर्मा, गौरव राणा, गौरव चौहान, राहुल चौहान, हरेंद्र चौधरी, अमित प्रधान, अश्विनी राणा, सुमित पाल, विनोद, तुषार गोयल, अश्वनी चौधरी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular