Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकृषि वैज्ञानिक तकनीक में पिछड़े कृषकों को लाभान्वित करने पर दें जोर:...

कृषि वैज्ञानिक तकनीक में पिछड़े कृषकों को लाभान्वित करने पर दें जोर: कुलपति

– दो दिवसीय कृषि विज्ञान केंद्रों की वार्षिक कार्यशाला का किया शुभारंभ

कानपुर(हि.स.)। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कृषि विज्ञान केंद्रों की वार्षिक कार्यशाला के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का उद्घाटन कुलपति डॉ. डीआर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के अधीन संचालित 14 कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा केंद्र की गतिविधियों से संबंधित तकनीकी नवाचार एवं उत्पादों की प्रदर्शनी का गहन अवलोकन भी कुलपति द्वारा किया गया। कृषि विज्ञान केंद्रों के सुदृण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। कार्यशाला के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से कहा कि आप अपने सभी पत्रावलियों को समय पर पूर्ण कर लें। प्राकृतिक खेती की कार्य योजना बनाकर उस पर अमल करें।

उन्होंने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद के कार्यक्रम को भी अपने जनपद में प्रोत्साहन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करें तथा केंद्र के सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों को भी आमंत्रित करें। जिससे केंद्र की ख्याति सुदूर तक पहुंचे तथा उन्हें अपनी केंद्र की प्रगति से अवगत कराते रहें।

डा. सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्रों की गतिविधियों को तकनीकी ग्राह्यता में पिछड़े कृषकों को अग्रणी कृषकों के साथ संगोष्ठी आयोजित कर लाभान्वित करने का भी कार्य करें।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत समन्वयक/निदेशक प्रसार डॉक्टर एके सिंह द्वारा किया गया। जबकि धन्यवाद प्रस्ताव निदेशक शोध डॉ. करम हुसैन द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ धर्मराज सिंह, अधिष्ठाता गृह विज्ञान डॉ वेदरतन, अधिष्ठाता कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय इटावा डॉ देवेंद्र सिंह सहित सभी विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular