Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकृषि वैज्ञानिकों ने जैविक व प्राकृतिक खेती की समझाई बारीकियां

कृषि वैज्ञानिकों ने जैविक व प्राकृतिक खेती की समझाई बारीकियां

मीरजापुर(हि.स.)। चुनार के गोसाईपुर में सोमवार को ब्लाक स्तरीय रबी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी की खेती की बारीकियां समझाईं और महत्वपूर्ण जानकारी दीं।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय बरकछा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रो. राम सिंह ने गाजर घास के उन्मूलन की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक केके सिंह ने जैविक व प्राकृतिक खेती का महत्व बताया। डा. एसके सिंह ने उन्नत बीजों एवं भूमि में उपस्थित पोषक तत्वों की जानकारी दी। डा. सुधीर श्रीवास्तव ने श्रीअन्न (मोटे अनाज) की खेती, सिंचाई विभाग के रोहित सिंह ने सिंचाई एवं जल प्रबंधन तथा स्प्रिंकलर विधि से सिंचाई के महत्व को बताया। कार्यक्रम में 100 किसानों के साथ करीब डेढ़ सौ छात्रों ने प्रतिभाग किया।

गिरजा शंकर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular