Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलकृषि विश्वविद्यालय ने बांटा किसानों को निःशुल्क गेहूं का बीज

कृषि विश्वविद्यालय ने बांटा किसानों को निःशुल्क गेहूं का बीज

अयोध्या (हि. स.)।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि वानिकी विभाग के अंतर्गत चल रही अखिल भारतीय समन्वित कृषि वानिकी अनुसंधान परियोजना के सौजन्य से ग्राम पंचायत मीन नगर विकास खण्ड दरियाबाद जिला बाराबंकी के अनुसूचित जाति के किसानों को एक दिवसीय गेहूं बीज वितरण सोमवार को किया गया।

किसानों को गेहूं के बीज मिलते ही किसानों के चहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। यह कार्यक्रम कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के मार्ग दर्शन पर कराया गया। इस अवसर पर डॉ. ओ पी राव प्राध्यापक एवं अध्यक्ष कृषि वानिकी विभाग किसानों को ऑनलाइन खेती के साथ साथ गेहूं को लगाकर आय बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताया। गेहूं के बीज वितरण गांव के अनुसूचित जाति के किसानों को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में वितरित किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में परियोजना अन्वेषक डॉ. एस के वर्मा की अध्यक्षता में गेहूं बीज वितरण किया गया है।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी अनुसूचित जनजाति किसानों को फलदार पेड़ पौधे एवं सब्जियों के बीज का भी नि:शुल्क वितरण किया गया था। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, नंद किशोर सिंह, जगदेव सिंह, सीताराम ,अभय प्रताप सिंह, शौर्य प्रताप सिंह के साथ प्रेस टीम से आरके गुप्ता, अखिलेन्द्र गुप्ता, दुर्गेश व सोमनाथ आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular