Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकृषक एक्सप्रेस 01 से 04 अप्रैल तक भटनी स्टेशन तक चलेगी

कृषक एक्सप्रेस 01 से 04 अप्रैल तक भटनी स्टेशन तक चलेगी

गोरखपुर-ओखा स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव
लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन मऊ स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य 02 से 05 अप्रैल के बीच करेगा। इसलिए लखनऊ जंक्शन से चलने वाली 05008 कृषक एक्सप्रेस 01 से 04 अप्रैल तक वाराणसी सिटी के स्थान पर भटनी रेलवे स्टेशन तक चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने 05045/05046 गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन के समय में बदलाव कर दिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रेलवे प्रशासन ने 05045/05046 गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन के समय में बदलाव किया है। 05045 गोरखपुर-ओखा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को गोरखपुर से सुबह 05 बजे चलकर बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल होते हुए तीसरे दिन सुबह 3:35 बजे ओखा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी 05046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को ओखा से रात 11 बजे चलकर लखनऊ होते हुए तीसरे दिन गोरखपुर जंक्शन पर शाम 6:50 बजे पहुंचेगी। 
उन्होंने बताया कि नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते लखनऊ जंक्शन से 01 से 04 अप्रैल तक चलने वाली 05008 लखनऊ-वाराणसी सिटी कृषक स्पेशल ट्रेन वाराणसी सिटी के स्थान पर भटनी तक जाएगी। वापसी में वाराणसी सिटी से 02 से 05 अप्रैल तक चलने वाली 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक स्पेशल ट्रेन वाराणसी सिटी के स्थान पर भटनी से चलेगी। 
इसके अलावा 04006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन 02 से 04 अप्रैल तक परिवर्तित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन जयनगर से 02 से 04 अप्रैल तक  परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-गाजीपुर सिटी-औड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 03 अप्रैल को चलने वाली 05050 गोरखपुर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग इंदारा-फेफना-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। कोलकाता से 04 अप्रैल को चलने वाली 05049 कोलकाता-गोरखपुर स्पेशल  ट्रेन परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-इंदारा के रास्ते चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular