Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकृतित्व को अमर कर जाने वालों में से थे डॉ.रितेश चौधरी

कृतित्व को अमर कर जाने वालों में से थे डॉ.रितेश चौधरी

विधायक रजनीकांत व पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर ने दी श्रद्धाजंलि

कुशीनगर(हि. स.)। जीवन और मृत्यु प्रकृति का शाश्वत नियम है। कुछ शख्सियत ऐसे होते हैं जो अपनी कृति के कारण सदैव के लिए अमर हो जाते हैं। कई पीढि़यां इनका अनुसरण करती हैं। बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज कुशीनगर के दिवंगत प्रधानाचार्य डॉ. रितेश कुमार चौधरी का व्यक्तित्व भी कुछ इसी तरह का था। उक्त बात विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कही। वह बुधवार को कालेज परिसर में श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

विधायक ने डॉ. चौधरी के द्वारा इस विद्यालय के चहुंमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए उनकी एक प्रतिमा लगाने का सुझाव दिया। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी ने काफी रचनात्मक कार्य किया है।इस विद्यालय के विद्यार्थी रहे पूर्वमंत्री ने कहा कि दृढ़ निश्चयी रहे चौधरी के कार्य उनकी हमेशा याद दिलाएगा।प्रबंधक ओमप्रकाश दूबे ने कहा कि चौधरी के सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने विद्यालय में उनके नाम पर एक सुसज्जित पुस्तकालय बनवाने की घोषणा की।

प्राचार्य डॉ. अमृतांशु कुमार शुक्ल,जिविनि के डॉ मनमोहन शर्मा,पूर्व प्रधानाचार्य शिवदत्त नारायण सिंह,प्रधानाचार्य डॉ जगत शरण,डॉ देवेंद्र मणि, शिवनाथ सिंह, शैलेंद्र दत्त शुक्ल दिवंगत प्रधानाचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular