– नगर आयुक्त नितिन गौड़ 30 जनवरी को करेंगे उद्घाटन
गाजियाबाद (हि.स.)। इंदिरापुरम के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। यहां कई वर्षों से कूड़े के पहाड़ को हटाकर वहां के कचरे को निस्तारित करने के बाद सघन जंगल दिखेगा। इसके लिए सघन पौधरोपण की तैयारी चल रही है। 30 जनवरी को नगर आयुक्त नितिन गौड़ इसका उद्घाटन करेंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश अपनी टीम के साथ मिलकर लगभग 7 से 8 एकड़ भूमि को कचरा मुक्त कराया गया है। जिस पर 50 प्रजातियों के पौधे रोपण किए जायेंगे।
नगर आयुक्त नितिन गौड़ ने बताया कि इंदिरापुरम शक्ति खंड में कचरे को बड़ी मात्रा में निस्तारण कराया गया है। लगभग डेढ़ लाख मैट्रिक टन कचरे को प्रोसेस किया गया है । जिसके वहां की भूमि को मिट्टी डालकर समतल भी किया गया है। जिस पर गाजियाबाद नगर निगम के सौजन्य से एक बड़ा जंगल तैयार किया जा रहा है जिससे पर्यावरण को बहुत ही ज्यादा लाभ होगा इस कड़ी में उद्यान विभाग लगभग 50000 पौधे लगाए लगाएगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि इंदिरापुरम के निवासियों को राहत का अनुभव हुआ है। जहां कई वर्षों के कूड़े के पहाड़ थे वहां उस स्थान पर लगभग 50 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। काफी समय बीत जाने के बाद कचरा कूड़े के पहाड़ों का निस्तारण बहुत ही सुखद अनुभव है।
फरमान अली
