कुशीनगर (हि.स.)। थाना तरयासुजान और स्वॉट की संयुक्त टीम ने सोमवार को एक पिकअप से 1.40 कुंतल गाजा पकड़ा है। मौके से एक तस्कर गिरफ्तार हुआ, जो अन्तरराज्यीय स्तर पर गांजा की सप्लाई करता था। बरामद गांजे की कीमत 21 लाख रुपये आंका जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि अवैध मादक द्रव्य पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना तरयासुजान और स्वॉट टीम ने एक सूचना पर माधोपुर बुजुर्ग रिलायंस पेट्रोल पम्प एनएच 28 के पास से एक पिकअप वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से 1.40 कुंतल बरामद किया है, जो उड़ीसा प्रान्त से लाया गया था। मौके से पकड़े गए गांजा तस्कर की पहचान इसी थाना क्षेत्र के बाघाचौर निवासी दीपक कुमार कुशवाहा के रुप में हुई है।
गांजा समेत वाहन को सीज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
गोपाल
