Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर सर्विलांस सेल ने बरामद किए सात लाख के 50 मोबाइल

कुशीनगर सर्विलांस सेल ने बरामद किए सात लाख के 50 मोबाइल

-पुलिस अधीक्षक ने सम्बंधित व्यक्तियों को सौंपा

कुशीनगर (हि. स.)। कुशीनगर पुलिस की सर्विलांस सेल ने सात लाख रुपए के 50 मोबाइल फोन बरामद किया है। आम लोगों के यह मोबाइल फोन स्नैचर्स छीन कर ले भागे थे। कुछ मोबाइल आवास व दुकान से चोरी हो गए थे। मोबाइल के सिम नम्बर व ईएमआई नम्बर को सर्विलांस पर लगाकर पुलिस ने बरामदगी की।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बरामद मोबाइल फोन सम्बंधित व्यक्तियों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर द्वारा खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रयासरत था। सर्विलांस टीम प्रभारी राजेश कुमार पाण्डेय,कम्प्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार सिंह, शम्मी कुमार, आतीश कुमार, अभिषेक कुमार यादव की कड़ी मसक्कत से मोबाइल की बरामदगी हो सकी। इस दौरान एएसपी रितेश कुमार सिंह ने धारकों को मोबाइल की सुरक्षा के प्रति सचेत किया और अन्यथा की दशा अपराधियों के हाथों दुरुपयोग की आशंका जताई। मोबाइल धारक आशीष कुमार,सूरज कुमार, कौशल सिंह,बन्दना देवी,अजय कुमार यादव,अजीत कुशवाहा आदि ने पुलिस के प्रति आभार जताया है।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular