Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर : युवक ने पत्नी-बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, महिला की...

कुशीनगर : युवक ने पत्नी-बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, महिला की मौत

– बच्चों का मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

कुशीनगर(हि.स.)। कप्तानगंज के फर्द मुंडेरा गांव में गुरुवार बीतीरात को पेट्रोल छिड़क कर पति ने पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जला दिया। गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस एंबुलेंस से तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने परीक्षण के पश्चात महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्चों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद पति फरार है।

मुंडेरा गांव के 45 वर्षीय रामसमुझ का दो दिन पूर्व पत्नी सुभावती से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तब उसने पत्नी और बच्चों को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। गुरुवार शाम को रामसमुझ नशे में घर लौटा और पत्नी को मारने-पीटने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग बीच-बचाव कर मामले को शांत कराए। रात को भोजन बनाकर सुभावती पति के पास ले गई पर वह भोजन नहीं किया।

पति के डर से सुभावती दोनों बच्चों 10 वर्षीय मुस्कान और चार वर्षीय करण को लेकर अंदर से कमरे का फाटक बंद कर सो गई। रात 12 बजे के आसपास रामसमुझ खिड़की के रास्ते पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। तीनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से पुलिस तीनों को सीएचसी कप्तानगंज ले गई, जहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार रामसमुझ मजदूरी करता है। और नशे का आदी है।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कमरे के बाहर एक बोतल और माचिस मिला है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। आरोपित पति की तलाश में पुलिस लगी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोपाल/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular