Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में सेवा केंद्र संचालक को चाकू मारकर सात लाख की लूट

कुशीनगर में सेवा केंद्र संचालक को चाकू मारकर सात लाख की लूट

कुशीनगर(हि. स.)। जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र के तमकुही-सिसवा नाहर मार्ग पर गोपालपुर चौराहे के समीप बाइक सवार लुटेरों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को पेट मे चाकू मारकर बैग में रखा 7.05 लाख रुपये लूट लिए। सोमवार रात हुई घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार लुटेरे बिहार की तरफ फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस घायल को सीएचसी तमकुहीराज ले गई जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दनियाड़ी गांव के कुर्मी टोला निवासी अरविंद पटेल पुत्र रामाजी पटेल सिसवा नाहर बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। वह बांकखास निवासी नीरज चौहान के साथ पीएनबी तमकुही रोड बैंक से रुपये निकाल कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में चौराहे के समीप एक ही बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उसकी बाइक रोक ली व रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। अरविंद ने विरोध किया तो अपराधी उसके पेट मे चाकू मारकर बैग छीनकर बिहार की तरफ फरार हो गए। नीरज ने बताया कि वह बाइक चला रहा था। सूचना पर सीओ तमकुही जितेंद्र कालरा, प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी व एसओजी टीम ने घायल से अस्पताल में मिलकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण कर लुटेरों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया ।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular