Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में शुरू हो गई सपा मुखिया अखिलेश के स्वागत की तैयारियां,...

कुशीनगर में शुरू हो गई सपा मुखिया अखिलेश के स्वागत की तैयारियां, 14 नवम्बर को होगी बड़ी जनसभा

कुशीनगर में शुरू हो गई सपा मुखिया अखिलेश के स्वागत की तैयारियां, 14 नवम्बर को होगी बड़ी जनसभा

-पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक

कुशीनगर(हि. स.)। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव 14 नवम्बर को कुशीनगर के मालती पांडेय बालिका इंटर काॅलेज कसया में जनसभा कर जनपद में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। वह एक दिन पूर्व ही यहां आ जायेंगे। उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के जबरजस्त स्वागत व सभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मंगलवार को पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रचार, प्रसार, सोशल मीडिया, मंच, लाइट, साउंड, पांडाल, जलपान, स्वागत आदि पर चर्चा हुई और इसके लिए जिम्मेदारियां बांटी गई। विधान परिषद सदस्य प्रमोद यादव, विधान परिषद सदस्य रामअवध यादव, पूर्व मंत्री पटियाला दीन अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी व प्रियेश त्रिपाठी ने कार्यरकर्ताओं को सम्बोधित किया।

डोर टू डोर करें सम्पर्क

पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह घर-घर जाकर लोगों को सपा मुखिया के कार्यक्रम में आमंत्रित करें। कहा कि यह सभा जिले के राजनैतिक परिदृश्य को बदलने का कार्य करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता पुनरीक्षण सूची में नाम जोड़वाने पर जोर दिया। कहा कि नवम्बर के अंत तक नाम दर्ज करने का कार्य होगा। आप लोग अपने गांव की मतदाता सूची देख लें, जो भी नाम छुट गया हो उसे अवश्य दर्ज करा लें। चुनाव में यही एक वोट विजय का आधार बनेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular