Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या का आरोप, ससुराली फरार

कुशीनगर में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या का आरोप, ससुराली फरार

कुशीनगर(हि.स.)। जिले के कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा माधोपुर मठिया निवासी एक महिला की रविवार रात मौत हो गई। महिला के मायका के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर दी है। मृतका तीन बच्चों की मां थी। ससुराली घर छोड़कर फरार हैं। 

 नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के फेरू छपरा गांव के नौशाद हाशमी ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की शादी छह वर्ष पूर्व मठिया टोला के राज मोहम्मद से हुई थी। पति सहित ससुर याकूब साह, सास सैमुन, देवर इरशाद शाह, नौशाद शाह समेत घर के रुक्सार व जमीला मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आए दिन डेढ़ लाख नकद व बुलेट बाइक की मांग करते थे। कई बार पंचायत व थाना पर सूचना देने के बाद भी मामला सुलझ नहीं रहा था। ससुराल के लोग बराबर बहन को जान से मार देने की धमकी देते थे। 
रविवार की रात सूचना मिली की उसकी बहन की हत्या हो गई है। मौके पर पहुंचे तो बहन मृत मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में लगी। थानाध्यक्ष कसया ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular