कुशीनगर (हि. स.)। कुशीनगर जिले के सपहा में स्थित एक टाउनशिप एरो सिटी के परिसर में बुधवार को 50 फुट ऊंचाई पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। 12 फीट चौड़ा व 18 फीट लंबे ध्वज को देखने के लिए लोग परिसर के बाहर उमड़ने लगे। जनपद में स्थापित अपने तरह का यह पहला ध्वज है। ध्वज के लगने से लोगों ने खुशी जाहिर की है।
प्रतिष्ठान के निदेशक रुचिर राज पांडेय की देखक्षरेख में ध्वज लहराया गया। पत्रकारों से बातचीत में निदेशक ने बताया कि व्यवसाय के साथ साथ देश व समाज के प्रति भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। मैंने भी अपने कर्तव्य का निर्वहन मात्र किया है। भविष्य में ऊंचाई 100 फुट व उस अनुरूप ध्वज का आकार भी बढ़ाया जाएगा। ध्वज की स्थापना पर पूर्व सांसद राजेश पांडेय, प्राचार्य डॉ. ओंकारनाथ मिश्र, प्राचार्य डॉ.अक्षयबर पांडेय, शक्ति प्रकाश दीक्षित, एडवोकेट प्रभुनाथ मिश्र, बद्रीनारायण दुबे, प्रियेश पाठक, शक्ति राव चंदेल, दिनेश गुप्ता, अशोक मिश्र, मंटू तिवारी ओर राजू जायसवाल आदि ने खुशी व्यक्त की है।
बुद्धा घाट पर ध्वज की मांग:
पूर्व में तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/पूर्ण बोरा ने हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर 100 फुट ऊंचाई पर तिरंगा लहराने की योजना बनाई थी। इसके लिए गोरखपुर के उद्योग समूह से वार्ता भी हो चुकी थी। कार्य शुरू हो इसके पूर्व ही एसडीएम का कार्यक्षेत्र बदल गया। पर्यटन कारोबारी अम्बिकेश त्रिपाठी,टी के राय, विवेक कुमार, वीरेंद्र मिश्र, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि ने ध्वज स्थापित करने की मांग की है।
गोपाल
