-पड़रौना व तमकुहीराज थाना क्षेत्र में हुई गिरफ्तारी व बरामदगी
कुशीनगर (हि. स.)। कुशीनगर पुलिस ने मंगलवार को 1.45 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब व 3.50 लाख मूल्य का गांजा बरामद करने में सफलता पाई है। तस्करी में लिप्त चार अंतरप्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने इसकी जानकारी पत्रकारों को दी। एसपी ने बताया कि थाना तमकुहीराज क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास एक टैम्पो वाहन पर लादकर ले जायी जा रही 74 बोतल अंग्रेजी शराब व 288 अदद पाउच अग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसकी अनुमानित 1.45 लाख है। साथ ही 50 हजार कीमत का 465 ग्रांम अवैध गांजा भी बरामद किया गया। शराब व गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान शारदा यादव पुत्र नागू यादव निवासी राजपुर खास थाना सेवरही जनपद कुशीनगर व
गोलू कुमार सिंह पुत्र रामप्रकाश राय ग्राम चतुरबगहा थाना यादोपुर जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा धारा 60,72 आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस को यह सफलता प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम को मिली।
एसपी ने बताया कि पड़रौना पुलिस टीम व स्वाट टीम ने आबदुल्चक इस्लाम पुलिया के पास ने दो बोरे में तीन लाख रुपये मूल्य का क्रमशः 14.220 व 16.280 किग्रा अवैध गांजा व एक अदद मोटर साईकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान
हरिशंकर पुत्र मोतीराम साकिन धरमागत छपरा थाना कुबेरस्थान व वीरेन्द्र तिवारी पुत्र जयराम तिवारी साकिन सरगटिया करनपट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट में दो मुकदमें न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुलिस को यह सफलता प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना कोतवाली पडरौना के नेतृत्व में गठित टीम को मिली। गिरफ्तार सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
गोपाल
