Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में पकड़ी गई अवैध शस्त्र फैक्ट्री , दो गिरफ्तार

कुशीनगर में पकड़ी गई अवैध शस्त्र फैक्ट्री , दो गिरफ्तार

-रिवॉल्वर-पिस्टल समेत भारी मात्रा में उपकरण बरामद

कुशीनगर(हि. स.)।कुशीनगर पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाकर बिक्री करने वाले एक अंतरप्रांतीय गिरोह का भण्डाफोड़ किया है। सोमवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक स्थान पर चल रहे शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर पुलिस ने तीन पिस्टल, तीन तमंचा व एक रिवाॅल्वर समेत भारी मात्रा में उपकरण जब्त किया है। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मुख्यालय में पत्रकारों से इस आशय की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एएसपी रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में व सीओ कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि जनपद में हथियार बनाने और बेचने की जानकारी की सूचना पर पुलिस सक्रिय थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हाटा क्षेत्र के पिपरा श्मशान घाट के पास से अवैध रूप से शस्त्र निर्माण का कारखाना चल रहा है। छापेमारी के दौरान विकास सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी पादरी बाजार थाना गुलरिहा व वीर बहादुर यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी कुई प्यासी थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से अवैध रूप से निर्मित एक पिस्टल 09 एमएम, दोपिस्टल .32 बोर, तीन तमंचा .315 बोर, एक अर्द्धनिर्मित रिवाॅल्वर व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने का उपकरण, बाइक, स्मार्ट फोन बरामद किया गया है। यह लोग हथियार बनाकर प्रदेश विभिन्न जिलों और बिहार व मध्यप्रदेश भी भेजते थे।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular