Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में न्यू इंडिया सुगर मिल लगायेगी आक्सीजन प्लांट

कुशीनगर में न्यू इंडिया सुगर मिल लगायेगी आक्सीजन प्लांट

कुशीनगर (हि.स.)। न्यू इंडिया सुगर मिल हाटा, कसया के सपहा सीएचसी-2 पर आक्सीजन प्लांट लगायेगी। तीन दिवस के भीतर प्लांट कार्य करना शुरू कर देगा। सुगर मिल प्लांट लगाने में 40 लाख खर्च कर रही है। शनिवार को मिल के अधिशासी करन सिंह ने स्थल निरीक्षण कर प्लांट लगाने की कार्रवाई शुरू कराई।

जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं 03 संत गाडगे नगर (सपहा) में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कार्य चल रहा था। प्लांट के लिए भवन, जनरेटर, गैस पाइपलाइन, बिजली आदि की व्यवस्था जिलाधिकारी के निर्देश पर नगरपालिका परिषद ने कर दिया है। केवल मशीनरी लगाना शेष रह गया था। जिलाधिकारी ने न्यू इंडिया शुगर मिल हाटा से प्लांट की मशीनरी लगाने का निर्देश दिया था।

इस क्रम में शनिवार को दोपहर अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह, महाप्रबंधक गन्ना विकास मनोज कुमार, उप प्रबंधक गन्ना दयाशंकर शर्मा, वरिष्ठ गन्ना अधिकारी दीपक कुमार तिवारी के साथ सपहा पहुंचे। चीनी मिल अधिकारियों ने केंद्र प्रभारी डा.युसुफ के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। प्लांट लगाने और चलाने सम्बन्धित बिंदुओं पर चर्चा की। चीनी मिल अधिशासी ने बताया कि इस आक्सीजन प्लांट को लगाने के लिए मशीनरी का लगभग 40 लाख का खर्च आएगा जिसको न्यू इंडिया शुगर मिल वहन करेगी।

तीन माह पूर्व गैसटेक इंजीनियरिंग कंपनी नई दिल्ली को निर्माण हेतु आर्डर दे दिया गया था जो आगामी सोमवार तक यहां पहुच जाएगा। उसी दिन कंपनी के इंजिनियर मशीन को लगाने का काम शुरू कर देंगे। प्लांट की प्रति घंटे उत्पादन क्षमता 20×3 घन मीटर होगी। इस प्लांट के शुरू हो जाने से क्षेत्र सहित पूरे जिले को आक्सीजन की कोई समस्या नहीं होगी। इस अवसर पर फार्मासिस्ट डा.अवधेश वर्मा, फार्मासिस्ट अशोक कुमार, बशीर अहमद, पवन कुमार, रामनाथ प्रसाद, अरूण कुमार भारती, आदर्श कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular