Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में नेशनल होम्योपैथ साइंटिफिक सेमिनार की तैयारियां शुरू

कुशीनगर में नेशनल होम्योपैथ साइंटिफिक सेमिनार की तैयारियां शुरू

–प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जायेगा होम्यो रतन सम्मान

कुशीनगर (हि. स.)। 18 अप्रैल को होम्योपैथ के जनक सी एफ एस हैनिमैन की स्मृति में नेशनल होम्योपैथ साइंटिफिक सेमिनार का आयोजन किया गया है। सेमिनार में होम्योपैथ के क्षेत्र में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

रविवार को एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में इस आशय की जानकारी होम्योपैथ मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कुशीनगर इकाई के संयोजक अध्यक्ष डा.रानाप्रताप यादव ने दी । उन्होंने बताया कि कुशीनगर में होम्योपैथ पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने का यह पहला अवसर है। सेमिनार में मुख्य रूप से विश्व स्तर के होम्योपैथ विशेषज्ञ डा.कमलेंद्र त्यागी, डा. एल एम खान, डा.सुभाष सिंह का व्याख्यान होगा। डीएचओ गोरखपुर डा .मीना पुष्कर, डा.हाजी अब्दुल बहाव, डा.नित्यानंद श्रीवास्तव, डा.जे पी राय, डा.अरुण कुमार गौतम, डा.राजेश सिंह, डा.जे पी गौतम का अलग –अलग बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण होगा।कार्यक्रम होटल रॉयल रेजीडेंसी में चार सत्र में संपन्न होगा।

डा. राणा ने बताया की कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति समय पूर्व अपना पंजीयन कैंप कार्यालय पर आकर करा सकते हैं। होम्योपैथ के विकास और जन जन के स्वास्थ्य की रक्षा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में लोगों के लिए सबसे बड़े स्वास्थ्य जोखिमों में से एक जलवायु परिवर्तन है।

होम्योपैथी किसी भी बीमारी या बीमारी के इलाज की सबसे बड़ी तकनीकों में से एक है क्योंकि इसके नकारात्मक प्रभाव दूसरों की तुलना में बहुत कम होते हैं। ऐसे में इस चुनौती से निपटने में होम्योपैथ बहुत कारगर होगा। कार्यक्रम में चर्चा होगी कि कैसे होम्योपैथ को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

गोपाल/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular