Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में दोहरी हत्या, भीड़ ने हत्यारे को मार डाला

कुशीनगर में दोहरी हत्या, भीड़ ने हत्यारे को मार डाला

कुशीनगर। प्रदेश के कुशीनगर जनपद में सोमवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में मोटर साइकिल सवार बदमाश ने घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारा मौके से भागने लगा तो मोटर साइकिल बेकाबू होकर पलट गयी। इसके बाद भीड़ ने हत्यारे को घेरकर मार डाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


रामपुर बंगरा गांव में रहने वाला सुधीर उर्फ गुड्डू सिंह (30) सोमवार को दरवाजे पर बैठकर किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी बीच मोटर साइकिल से आये बदमाश ने पता पूछने के दौरान गुड्डू को गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी और हत्यारा वारदात के अंजाम देने के बाद भागने लगा। वहीं, भीड़ ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया तो मोटर साइकिल समेत हत्यारा फिसलकर सड़क पर गिर गया। लोगों ने उसे घेर लिया। खुद को घिरता देखकर हत्यारे ने हवा में फायरिंग की, तभी एका-एक भीड़ ने उस पर  पत्थर चला दिया। भीड़ के हमले से घायल हत्यारे की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक जांच कर शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


एसपी का कहना है कि पूछताछ में अभी तक पता चला है कि भीड़ के हमले से एक बदमाश की मौत हो गयी। बदमाश ने घर के बाहर बैठे सुधीर सिंह की गोली मारकर हत्या की है। मृतक की पहचान के लिए टीम को लगाया गया है। इसके बाद ही पता चला पायेगा कि सुधीर की हत्या किन कारणों से और किसने करवायी। मृतक हत्यारे से सुधीर का संबंध क्या है इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular