कुशीनगर (हि. स.)। कुशीनगर जनपद की पड़रौना कोतवाली की पुलिस टीम ने बाइक चोरों के गिरोह का पर्दाफाश कर छह चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से चोरी की छह बाइक, दो तमंचा भी बरामद किया गया है।
पत्रकारों को इस आशय की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि पड़रौना थाना की पुलिस एएसपी रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व सीओ कुन्दन सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज बुधवार सुबह पंचवटी रामधाम विशुनपुरा के पास से चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर बाइक बरामद की गई।
उनकी पहचान सुलेमान पुत्र वकील साकिन रामधाम जंगल विशुनपुरा थाना पडरौना व राफे पुत्र नैमुल्लाह साकिन जंगल बेलवा थाना पडरौना के रूप में हुई । इनके कब्जे से 315 बोर व 12 बोर तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय परउनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियुक्तगण अंतर्जनपदीय स्तर पर संगठित तरीके से बाइक चोरी करते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल
कुशीनगर में छह बाइक, दो तमंचा के साथ दो चोर गिरफ्तार
two criminal arrested with 6 bike and two pistols

गोपाल