Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर : बालिका की दुष्कर्म व हत्या का आरोपित गिरफ्तार

कुशीनगर : बालिका की दुष्कर्म व हत्या का आरोपित गिरफ्तार

कुशीनगर (हि. स.)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र गांव गुरवलिया निवासी एक बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोपी सोमवार दोपहर धर लिया गया। आरोपी को संरक्षण देने वाले उसके रिश्तेदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायिक हिरासत में दोनों जेल भेज दिए गए। 
27 नवम्बर को शाम पांच बजे गांव के मुन्ना उर्फ मनोज कुशवाहा की 11 बर्षीय पुत्री सायकिल से खेत से घर वापस रही थी। वह अपने पिता को खेत में कुछ सामान पहुंचाने गई थी। रास्ते में घात लगाए माइगर मध्येशिया पुत्र गणेश ने बालिका को पकड़ लिया और एक खेत में दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने आरोपी ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वायड आरोपी के घर तक पहुंच गया। खून से सने आरोपी के कपड़े बरामद हुए। कांड करने के बाद घर पहुंच हाथ मुंह धोने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी पर पुलिस 363/302/376 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। पुलिस ने सम्भावित दर्जन भर से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। सोमवार को दोपहर आरोपी अपने एक रिश्तेदार रामचन्द्र पुत्र दुखी निवासी बड़हर विशुनपुर थाना पटहेरवा के सहयोग से पटहेरवा से वाहन पकड़कर भागने की फिराक में था कि धर लिया गया। 
एसपी विनोद कुमार सिंह ने आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 15 हजार का पुरस्कार दिया है। पुलिस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular