– विधायक रजनीकांत ने मुख्यमंत्री को बुद्ध प्रतिमा भेंट कर कृतज्ञता जताई
कुशीनगर(हि. स.)। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतर्देशीय उड़ान सेवा शुरू करने व जनपद में मेडिकल कालेज की स्थापना का कार्य शुरू करने के लिए क्षेत्रीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। मंगलवार को लोकभवन में हुई मुलाकात में विधायक ने मुख्यमंत्री को बुद्ध की ध्यान मुद्रा की प्रतिमा भेंट की और क्षेत्र की जनता की तरफ से कृतज्ञता ज्ञापित की। विधायक ने पर्यटन विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग की और मैत्रेय की भूमि को विकास के दायरे में लाने का आग्रह किया।
लोक भवन में हुई मुलाकात के सम्बंध में जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री को जनपद में दोनों आधारभूत संसाधनों की स्थापना होने पर उन्हें क्षेत्र की जनता की कृतज्ञ भावनाओं से अवगत कराया । मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि कुशीनगर जनपद को विकास की सभी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
