कुशीनगर । जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ सात दबंगों ने चाकू की नोक पर गैंगरेप किया। वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो भी गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है कि उसकी बेटी 30 मई को शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। वहां समुदाय विशेष के सात लोगों ने उसे पकड़ लिया। मारा-पीटा और चाकू की नोक पर गैंगरेप किया। साथ ही वीडियो भी बना लिया। लड़की को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहा। पीड़िता लाज और भय से परिजनों को नहीं बताया। मंगलवार को जब यह वीडियो वायरल हो गया तब उसने पिता को आपबीती बताई। इसके बाद बेटी के साथ थाने पहुंचकर पिता ने तहरीर दी। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों की पहचान कर ली गयी है। सभी के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, धमकी, वीडियो बनाने व वायरल करने आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष की तलाश की जा रही है।
कुशीनगर : नाबालिग से चाकू की नोक पर गैंगरेप, वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
