कुशीनगर (हि. स.)। देवरिया व कुशीनगर जनपद के मण्डल प्रभारियों को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन सिंह ने जीत के मंत्र दिए। संयुक्त बैठक में प्रभारी ने मतदाता सूची के पुननिरीक्षण में सक्रिय भागीदारी, बूथ की मजबूती, जनता से सम्पर्क व संवाद और सरकार की उपलब्धियों को 2022 फतह का बड़ा आधार बताया।
प्रदेश प्रभारी रविवार को कसया स्थित एक होटल में कुशीनगर व देवरिया जिले की समीक्षा कर रहे थे। प्रथम सत्र में प्रभारियों की बैठक हुई। दूसरे सत्र में दोनों जनपदों के प्रमुख वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों, पार्टी के सांसद और विधायकगण शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में प्रत्येक विधानसभा में कम से कम दस हजार नए मतदाताओं को जोड़ने और फर्जी व बोगस वोट निरस्त कराने पर जोर दिया।
प्रदेश प्रभारी ने सख्त संदेश दिया और कहा, मंत्री हों या सांसद, विधायक या फिर पार्टी के पदाधिकारी सभी 2022 के लिए कमर कस लें। वोटर लिस्ट लेकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क करें। उन्हें चुनाव का महत्व समझाएं साथ ही मतदान के लिए बूथ तक ले जाने में भी सहयोग करें। निर्देश दिया कि मंडल के सभी बूथों के संयोजक बनाए जाएं। वार्ड स्तर पर भी लोगों के साथ बैठक हो। एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट रहें। तभी जीत हासिल होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत होंगे। जाति धर्म की दीवारों को तोड़कर सब का साथ, सब का विकास, सब का विश्वास हासिल करें।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जरूरी है कि सभी एकजुट रहें। कार्यकर्ता के दम पर ही पार्टी अब तक जीतती आई है। यह सिलसिला बना रहना चाहिए, बल्कि जीत का अंतर भी हम सब को बढ़ाना होगा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. रमापति त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भी कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए। नेताद्वय ने बिहार चुनाव, हैदराबाद नगर निगम चुनाव, प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि सिर्फ जीत ही महत्वपूर्ण नहीं होती बल्कि यह भी महत्वपूर्ण होता है कि जीत लोगों पर असर डालती है।
विधायक व जिलाध्यक्षों ने किया स्वागतसमीक्षा बैठक के मंच पर प्रदेश प्रभारी राधमोहन सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही विशिष्ट अतिथि के रूप में आसीन रहे। इनका स्वागत मेजबान विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, मेजबान जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र व देवरिया के जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने बुके व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।
ये रहे उपस्थित राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, कुशीनगर सांसद विजय दुबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष पी एन पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र, विधायक पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी, गंगा सिंह कुशवाहा, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश्वर सिंह, हाटा नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, पूर्ण नपा अध्यक्षगण कृष्ण कुमार जायसवाल, नन्दकिशोर नाथानी, विजय खेतान डॉ. जितेंद्र राव आदि प्रमुख लोगों समेत 68 मण्डल प्रभारी उपस्थित रहे।
कुशीनगर : डॉ. राधामोहन ने दिए मिशन 2022 फतह के मन्त्र
RELATED ARTICLES
