Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती और माता-पिता को पीटा

कुशीनगर: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती और माता-पिता को पीटा

कुशीनगर(हि. स.)। जिले के कसया थाना क्षेत्र के गांव कछुहिया जुनेबी में सोमवार को छेड़छाड़ के मामले को लेकर हुई मारपीट में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपित युवक ने युवती के माता-पिता को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।

गांव की ही एक 22 वर्षीय युवती खाद लेकर गांव के बाहर अपने खेत जा रही थी। आरोप है कि गांव के युवक ने ही उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के विरोध करने पर युवक ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी होने पर युवती के माता-पिता पुत्री को बेहोशी की हालत में उठाकर घर लाए और पूछताछ करने युवक के घर गए तो उसने उन पर भी हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। युवती का इलाज जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अनिल उपाध्याय ने बताया कि आरोपित युवक थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular