-लेन देन के विवाद में हुई हत्या, एसपी ने दिया 25 हजार इनाम
कुशीनगर (हि.स.)। बीते माह की छह तारीख को जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसाई जयराम वर्मा की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या के आरोप में शातिर अपराधी राजन पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। राजन ने लेन देन के विवाद में हत्या की बात कबूली है। राजन के पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल, नकद व लूट के सोने चांदी के जेवर भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने इस सफलता के लिए गठित टीम को 25 हजार का इनाम दिया है।
शुक्रवार को यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा ने पत्रकारों से साझा की। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक पड़रौना राज प्रकाश सिंह,प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा स्वाट की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजन पाण्डेय पुत्र बृजनरायन पाण्डेय निवासी तैतरिया थाना बिजयपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) को भानपुर लोहरवलिया चौराहे से रात में दविश देकर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 01 अदद मोटर साइकिल सहित लूट का सोने चांदी के जेवर, 1637 रूपये नगद, एक मोबाइल व आला कत्ल चाकू बरामद किया गया।
अभियुक्त ने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार राज्य में लूट, हत्या व चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया। घटना की आधी रात व्यवसायी जयराम वर्मा के पास माल को बेचने के लिए आया था। वहां आपस में दोनों के बीच रुपये को लेकर कुछ विवाद हुआ, इसी आक्रोश में आकर अभियुक्त द्वारा स्वर्ण व्यवसायी जयराम वर्मा की हत्या कर दिया। अभियुक्त के ऊपर बिहार व जनपद के थानों में आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है।
गोपाल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
