Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर के भाजपाइयों को राधामोहन ने दिए जीत के मंत्र

कुशीनगर के भाजपाइयों को राधामोहन ने दिए जीत के मंत्र

– कुशीनगर क्षेत्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

कुशीनगर(हि. स.)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश के प्रभारी डॉ. राधामोहन सिंह ने सोमवार की शाम कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक कार्यो, योजनाओं व कार्यक्रमों आदि की समीक्षा की और पदाधिकारियों को 23 अगस्त से 7 सितम्बर तक होने वाले बूथ सत्यापन समेत नए कार्यक्रमों का टास्क देकर तेजी से जुटने का निर्देश देने के साथ मिशन 2022 की जीत के लिए मन्त्र भी दिए।

पड़रौना रोड स्थित एक होटल में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी ने पदाधिकारियों को मिशन 2022 की जीत के लिए बूथ समितियों को सक्रिय करने और जनता से सम्पर्क,संवाद व केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने में जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर का निर्माण का जो वादा था, भाजपा उस पर खरी उतरी है।

राधा मोहन सिंह ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता के मध्य समन्वय बनाकर ही चुनाव में जीत का परचम लहराया जा सकता है। नेता व कार्यकर्ता समन्वय से काम करें तो सकारात्मक नतीजा ही आएगा। क्षेत्र में सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर काम करने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जरूरतमंदों के लिए काम कर रहे हैं। प्राथमिकता में किसान, महिला, नौजवान और जरूरतमंद हैं। सबसे ज्यादा ध्यान गांव के विकास पर है। हर गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ा गया है। बिजली, पानी की समस्या दूर की गई है। आवास, शौचालय दिया गया। रोजगार की बेहतर व्यवस्था की गई है।

स्वरोजगार अपनाने वालों की संख्या में एतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। समूहों का गठन करके महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं। अगले पांच वर्षों में हर खेत तक बिजली और पानी पहुंचाने की योजना है। उज्ज्वला व आयुष्मान योजना का बड़ा लाभ जरूरतमंदों को मिला है। किसान सम्मान निधि ने किसानों को संकट से उबारा है। गोरखपुर के लाखों किसानों को भी फायदा मिल रहा है।

बैठक में जिला प्रभारी संतराज यादव,जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र, उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, लल्लन मिश्र, पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, अनिल प्रताप राव, शिवमोहन, विनोद गुप्ता समेत सभी मण्डल व शक्ति केंद्र प्रमुख और प्रभारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular