– लखनऊ इंटेक्चुअल फाउंडेशन का आयोजन
कुशीनगर(हि. स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुशीनगर के युवा बौद्ध भिक्षु अशोक को सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ इंटेक्चुअल फाउंडेशन द्वारा शनिवार को लखनऊ में किया गया था।
इस दौरान उपस्थित फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.विश्वनाथ मिश्रा, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा,लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आालोक राय ने भिक्षु के सेवा कार्यों की सराहना की। भिक्षु अशोक म्यांमार बौद्ध विहार के प्रमुख बौद्ध भिक्षु भदन्त ज्ञानेश्वर के शिष्य हैं। भिक्षु को सम्मान मिलने पर भिक्षु महेंद्र, भिक्षु नन्दरत्न, अम्बिकेश त्रिपाठी, भंते नगीना आदि ने प्रसन्नता जताई है।
गोपाल
