Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर के दौरे पर आयेगी स्थाई संसदीय समिति, पूर्व कृषि मंत्री डॉ....

कुशीनगर के दौरे पर आयेगी स्थाई संसदीय समिति, पूर्व कृषि मंत्री डॉ. राधामोहन कर रहे नेतृत्व

कुशीनगर (हि. स.)। भारतीय रेलवे से जुड़ी स्थाई संसदीय समिति मंगलवार को कुशीनगर का स्टडी विजिट करेगी। पूर्व कृषि मंत्री डॉ. राधामोहन सिंह के नेतृत्व वाली समिति में 16 सांसद शामिल है। समिति कुशीनगर के ग्रीन रेस्टोरेंट में बैठक करेगी। बैठक में लोकसभा व पूर्वोत्तर रेलवे के उच्च अधिकारी भी शामिल होंगे। दोपहर में दल बिहार रवाना हो जाएगा।

देर शाम पहुंच रही समिति के सदस्य कुशीनगर के एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। समिति में डॉ. राधमोहन सिंह सहित कौशलेंद्र कुमार, दिव्या कुमारी, जसकौर मीना, सुनील कुमार मण्डल,क्वीन ओज, केसरी देवी पटेल,मुकेश राजपूत, सुमेधानन्द सरस्वती, अरविंद गनपत सावंत, गोपाल जी ठाकुर, नरहरि अमीन, मनोज कुमार झा, फूला देवी नेताम,सरोज पांडेय व अशोक सिद्धार्थ सभी सांसद शामिल हैं। दल के साथ लोकसभा में निदेशक/सचिव स्थाई समिति अरुण कौशिक, सहायक निदेशक आर एल यादव, कमेटी अफसर, बनानी सरकार जोशी, कुणाल कुमार सिंह, मनोज कुमार, आरडी पाठक शामिल मौजूद रहेंगे।

सांसदों के ठहरने व बैठक के लिए रेलवे ने होटल इम्पीरियल में 30 कमरे व सभागार बुक किया है। सोमवार को पूरे दिन रेलवे के अधिकारी समिति के स्वागत व बैठक की तैयारियों में जुटे रहे। स्थानीय भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी बैठक स्थल का दौरा किया। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता समिति के सदस्यों का स्वागत करेंगे।

गोरखपुर-कुशीनगर-पड़रौना रेल पथ परियोजना को गति मिलने की उम्मीद: रेलवे की स्थाई संसदीय समिति की बैठक से प्रस्तावित गोरखपुर-कुशीनगर-पड़रौना रेल पथ परियोजना को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई हैं। भारत सरकार वित्तीय बर्ष 2017-18 में इस परियोजना को हरी झंडी दिखाई थी। तत्कालीन सांसद राजेश पांडेय ने सरकार से लोकसभा में प्रश्न उठाकर इस अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थली को रेलवे से जोड़ने की आवाज उठाई थी।

प्रस्तावित 65 किमी रेल लाइन के लिए स्वीकृत 1355 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया था। भूमि अधिग्रहण को सर्वे किए जाने के लिए मंत्रालय ने एक करोड़ का बजट भी जारी किया था। वर्तमान में इस परियोजना पर कार्य ठप है। दूसरी तरफ कुशीनगर में पर्यटकों की सुविधा के लिए बर्ष 2017 में खोला गया रेलवे का आरक्षण केंद्र बीते दो साल से बंद है। स्थानीय डाकघर में यह केंद्र चलता था। विधायक रजनीकांत ने इस सम्बंध में समिति को पत्रक सौंपने की बात कही है। विधायक ने कहा कि वह स्वयं भी बैठक में प्रतिभाग के लिए आ रहे रेलवे अधिकारियों से इस सम्बंध में जनभावनाओं से अवगत करायेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular