Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण में 334 किसानों ने दी भूमि, 213 शेष

कुशीनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण में 334 किसानों ने दी भूमि, 213 शेष

-लिंक रोड व आईएलएस सिस्टम लगाने के लिए अतिरिक्त भूमि की पड़ रही जरूरत

कुशीनगर(हि. स.)। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए वांछित कृषिकीय भूमि के सापेक्ष 334 किसानों ने 8.35125 हेक्टेयर भूमि बैनामा कर दी है। अभी 213 किसानों की 3.77845 हेक्टेयर भूमि का बैनामा शेष है। एयरपोर्ट पर आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) लगाने व लिंक रोड के लिए 32 एकड़ के करीब अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता पड़ रही है। लिंक रोड व आईएलएस सिस्टम लगने के साथ एयरपोर्ट संसाधनों के मामले पूरी तरह सम्पन्न हो जाएगा।

एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू करने सम्बन्धी नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की घोषणा व अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए 255 करोड़ का बजट जारी करने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को प्रशासन के प्रयास से नौशाद, सदीक, सलीम, आफताब, मेहताब ने अपनी 0.0180 हे.भूमि का बैनामा किया। इन्हें 14.7600 लाख भुगतान किया गया। भूमि खरीद के लिए शासन ने 23,8827,591 करोड़ का बजट दिया था। अतिरिक्त भूमि नरायनपुर, खोराबार, बेलवा दुर्गाराय, भलुही, परसहवा, नकहनी की कृषिकीय भूमि व आबादी की भूमि शामिल है। लिंक रोड के लिए भलुही व बेलवा दुर्गा राय के 42 किसानों की 0.06995 हे. आबादी की भूमि प्रभावित हो रही है।

भलुही, शाहपुर व विशुनपुर विंदवलिया गांव की श्रेणी एक-क की कुल 31 किसानों की 0.497 हे. भूमि का अभी बैनामा होना शेष है। अधिग्रहण में बेलवा व भलुही मेदारी के 49 मकान प्रभावित हो रहे है। मकान मालिकों को भुगतान कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी है। किन्तु इस पर शासन की कोई गाइडलाइन नहीं आई है। इस सम्बंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने बताया कि मकान सम्बन्धी प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। गाइडलाइन आते ही अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular