Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर एयरपोर्ट पर लगी कैट-1 एप्रोच लाइट

कुशीनगर एयरपोर्ट पर लगी कैट-1 एप्रोच लाइट

-350 मीटर विजिविलिटी में भी लैंड करेगा विमान 
कुशीनगर(हि. स.)। कुशीनगर एयरपोर्ट पर लो विजिविलिटी यानी कम दृश्यता में भी विमान रन-वे पर उतर सके इसके लिए उच्च तकनीक की कैट-1 एप्रोच लाइट लगाने का कार्य पूरा हो गया। इसे इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) से जोड़ा जायेगा। तब विमान 350 मीटर दृश्यता में भी लैंड कर सकेंगे। 
सामान्य स्थिति में विमान को रन वे पर लैंड करने के लिए 05 किमी दृश्यता का होना जरूरी है। जबकि उड़ान के लिए जरूरी सिस्टम डीबीओआर (डाप्लर बेरी ओमनी रेंज) व आईएलएस लग जाने के बाद 350 मीटर दृश्यता में भी विमान उतर सकते है। अभी इस दोनों सिस्टम को लगाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में कैट-1एप्रोच लाइट लगाने का कार्य पूरा हो गया। सिस्टम पूरी तरह स्थापित हो जाने के बाद घने कोहरे, बारिश व अंधेरे के बीच भी विमान उतर सकते है। 
खराब मौसम में पायलट व एटीसी के बीच कम्युनिकेशन व नेविगेशन के लिए इस सिस्टम को अपरिहार्य बताया जा रहा है। अभी प्रदेश में केवल लखनऊ हवाई अड्डे पर कार्य कर रही उच्च तकनीक की एंटी फाग सिस्टम ‘सी कैट’ प्रणाली लगाने की भी योजना भी यहां भविष्य में प्रस्तावित है। सी कैट में विमान जीरो विजिविलिटी पर उतर सकते हैं। संजय नारायण, जीएम एयरपोर्ट ने बताया कि एयरपोर्ट को उच्च तकनीक से लैस करने का कार्य जारी है। कैट वन एप्रोच लाइट इसी का हिस्सा है। उपकरण लगने से खराब मौसम में भी उड़ान हो सकती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular