Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर एयरपोर्ट को मिले 255 करोड़, अक्टूबर में उड़ान का लक्ष्य

कुशीनगर एयरपोर्ट को मिले 255 करोड़, अक्टूबर में उड़ान का लक्ष्य

-एयरबस 321 व बोइंग 737 लायक अनुमन्य सभी सुविधाएं विकसित होंगी

कुशीनगर(हि. स.)। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री माधवराव सिंधिया ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 255 करोड़ का बजट जारी किया है। गुरुवार शाम नई दिल्ली में उन्होंने इसकी घोषणा की। जारी बजट से इस एयरपोर्ट पर एयरबस 321 व बोइंग 737 लायक शेष सभी अनुमन्य सुविधाएं विकसित की जायेंगी।

विमानन मंत्री ने 100 दिन के भीतर देश के 5 हवाईअड्डों से उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। जिसमे कुशीनगर टॉप वन पर है। मंत्रालय ने 50 नए रुट भी तय कर दिए हैं। अक्टूबर महीने में 30 नए रुट पर उड़ान शुरू हो जायेगी।

कुशीनगर एयरपोर्ट पर रन वे, टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी, फायर , विद्युत सब स्टेशन, ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। आफिसर ग्रेड, टेक्निकल व एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ की नियुक्ति हो चुकी है। बाधारहित उड़ान के लिए आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) लगाया जाना शेष है। ऑपरेशनल एरिया में (डाॅप्लर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी रेंज) डीवीओआर भी लगाई जाएगी। दोनों सिस्टम के लग जाने से लैंडिंग प्राेसेस में पायलट काे मदद मिलेगी।

इस सिस्टम के लगने से कोहरे व बारिश के दौरान न्यूनतम दृश्यता में भी विमान रन वे पर लैंड व टेक आफ कर सकेंगे। राज्य सरकार आईएलएस के लिए 32 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर रही है। योजना है कि जारी बजट से एयरपोर्ट के सभी अपूर्ण कार्य व आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की स्थापना का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाए।

इस सम्बंध में एयरपोर्ट के निदेशक ए के द्विवेदी ने बताया कि आईएलएस सिस्टम लगाने व अन्य आधारभूत संसाधनों की डिमांड भेजी गई थी। वैसे एयरपोर्ट किसी भी समय उड़ान भरने को तैयार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular