Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर एअरपोर्ट का 20 को शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने ली बैठक

कुशीनगर एअरपोर्ट का 20 को शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने ली बैठक

– श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ आएगा प्रतिनिधिमंडल

– शनिवार को कुशीनगर पहुंचेंगे मंडलायुक्त, डीआईजी और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष

गोरखपुर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशीनगर आगमन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को तैयारी बैठक ली। गोरखपुर स्थित सर्किट हाउस में हुई इस बैठक में कुशीनगर के जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी शामिल हुए।

कुशीनगर के बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शुभारंभ करने को 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर आएंगे। इस बावत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कुशीनगर के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। तैरियों के बावत जानकारियां इकट्ठा की और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया।

बैठक में शामिल पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री का आगमन कुशीनगर में 20 अक्टूबर को होगा। श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी कुशीनगर पहुंचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी दिन कुशीनगर से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान होने वाली जनसभा के लिए स्थान और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के मंडलायुक्त, डीआईजी और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप लोग शनिवार को ही कुशीनगर पहुंचकर तैयारी के संबंध में निर्णय लें। कार्यक्रम की भव्यता को बनाने में आने वाली हर बाधा को समय से सुर करें। मुख्यमंत्री ने 12 या 13 अक्टूबर को कुशीनगर स्वयं आकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्था देखने की बात भी कही।

बैठक में देवरिया के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, क्षेत्रीय मंत्री मोहन चौहान, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular