Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर उड़ान सेवा के लिए विमानन मंत्री का विधायक ने अभिनन्दन किया

कुशीनगर उड़ान सेवा के लिए विमानन मंत्री का विधायक ने अभिनन्दन किया

-आभार जताया और कृतज्ञता ज्ञापित की

कुशीनगर(हि.स.)। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतर्देशीय उड़ान सेवा शुरू करने के लिए क्षेत्रीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को सुबह केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया से दिल्ली में भेंटकर आभार जताया और क्षेत्र की जनता की तरफ से कृतज्ञता ज्ञापित की। विधायक ने बुके, शाल व स्मृति चिह्न के तौर पर बुद्ध की शयन मुद्रा वाली प्रतिमा भेंट कर मंत्री का अभिनन्दन किया।

नागर विमानन मंत्रालय में हुई मुलाकात के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री को उड़ान सेवा शुरू होने पर क्षेत्र की जनता की कृतज्ञ भावनाओं से अवगत कराया हूं। वार्ता में मंत्री ने देश के सभी प्रमुख शहरों से उड़ान सेवा शुरू करने का भरोसा दिया है। मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय परिचालन सामान्य होने पर सुदूर देशों को भी उड़ान सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है।

विधायक ने मंत्री को कुशीनगर की भौगोलिक परिस्थिति, राजनीतिक व पर्यटन व पुरातात्विक महत्ता, कृषि, वानिकी, चीनी उत्पादन उद्योग आदि से भी अवगत कराते हुए कारगो लांच करने की मांग की। जिस पर मंत्री ने सर्वेक्षण कराने की बात कही। मंत्री ने जल्द ही कुशीनगर एयरपोर्ट पर उच्च क्षमता की नई टर्मिनल बिल्डिंग, नेविगेशनल इक्यूपमेंट सी कैट, इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) का कार्य शुरू कराए जाने का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular