कुशीनगर(हि.स.)। कोतवाली हाटा पुलिस ने शुक्रवार सुबह हाटा के देवरिया मोड़ के पास से वाहन चोरी में संलिप्त के एक संगठित गिरोह का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने आठ अन्तरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की आठ बाइक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन यादव उर्फ अमन यादव, आकाश मद्धेशिया, अकुंश राय, कुलदीप, अविनाश गौड़ उर्फ केश्वर गौड़, मनीष सिंह, विकास रस्तोगी और अजय विश्वकर्मा के रुप में हुई है। ये सभी देवरिया के रहने वाले है।
बताया कि ये लोग विभिन्न जनपदों में सक्रिय होकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसकी सूचना मिलने पर हाटा पुलिस ने सक्रिय थी। सर्विलांस से इनके मोबाइल नम्बर व लोकेशन को ट्रेस कर कर रही थी। पुलिस ने इन अभियुक्तों को धर दबोचा। इन सभी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गोपाल/दीपक
