Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर : अन्तरराज्यीय पांच तस्कर गिरफ्तार, 08 लाख का गांजा बरामद

कुशीनगर : अन्तरराज्यीय पांच तस्कर गिरफ्तार, 08 लाख का गांजा बरामद

– उड़ीसा से गांजा लाकर बिहार व यूपी के सीमावर्ती जिलों में बेचते थे तस्कर

कुशीनगर (हि.स.)। जनपद की तरयासुजान थाना व स्वाट की संयुक्त टीम ने सोमवार को अन्तरराज्यीय स्तर पर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से 53 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में 08 रुपये आकी गई है। तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर यूपी व बिहार के सीमावर्ती जनपदों में बेचने का कार्य करते थे।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि माधोपुर बुजुर्ग गांव के पास पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान मूलरुप से बिहार के हरेन्द्र गोसाई,पप्पू राजभर, विश्वनाथ, कुशीनगर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा और कमलेश कुशवाहा के रूप में हुई है।

गिरफ्तार तस्करों ने मीडिया के समक्ष तस्करी की बात स्वीकारते हुए बताया कि पुलिस से बचने के लिए गांजे का छोटे-छोटे पैकेट बनाकर पिट्ठू बैग में रख कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट जरिए बेचने का कार्य करते थे। तस्करों ने गांजा उड़ीसा से लाकर जनपद के भिन्न-भिन्न स्थानों पर बेचने की बात बताई।

एसपी ने बताया कि बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कार्रवाई प्रचलित की गई।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular