Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर पति ने मौत को गले लगाया

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर पति ने मौत को गले लगाया

झांसी (हि.स.)। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने स्वयं भी विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला पति पत्नी के बीच आपसी विवाद का बताया जा रहा है।

ग्राम तालौड़ निवासी रमजानी का अपनी पत्नी जमीला से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। रिश्तदारों व आसपास के लोगों ने कई बार उनमें सुलह कराई, लेकिन बात नहीं बनी। बताया जा रहा है कि बीती रात भी दोनों में झगड़ा हुआ। विवाद इस कदर बढ़ा गया कि रमजानी ने कुल्हाड़ी से पत्नी जमीला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद रमजानी ने भी सल्फास खा लिया। इससे उसकी भी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में रमजानी को गम्भीर हालात में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी मोंठ डॉ0 प्रदीप कुमार ने बताया कि पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था। आये दिन झगड़ा होता था। बीती रात भी इसी झगड़े के चलते पति ने कुल्हाड़ी से पहले पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद सल्फास खा ली। पति ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular