Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुरआन को लेकर वसीम रिजवी के आपत्तिजनक बयान पर लामबंद हुए शिया-सुन्नी...

कुरआन को लेकर वसीम रिजवी के आपत्तिजनक बयान पर लामबंद हुए शिया-सुन्नी मौलाना

,लखनऊ : कुरआन शरीफ को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ शिया और सुन्नी मौलाना लामबंद हो गए हैं। शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि वसीम रिजवी को इस्लाम से खारिज किया जा चुका है। ऐसे बयान देने वाले को सरकार और प्रशासन को अब तक गिरफ्तार कर लेना चाहिए। वसीम रिजवी  मुसलमानों के बीच फूट डलवाने की कोशिश कर रहा है और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।  

मौलाना कल्बे जव्वाद ने कुरआन ए पाक से 26 आयतों को हटाने और नए क़ुरआन ए पाक को बनाने पर गुस्सा के इजहार करते हुए कहा कि इसका नई कुरआन का कोई मतलब नहीं है। धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि कुरआन मुसलमानों के इमान का हिस्सा है। इसमें एक हर्फ की तब्दीली भी नहीं हो सकती है। अल्लाह ने कुरआन नाजिल किया और अल्लाह ही कुरआन की हिफाजत करेगा। इसलिए वसीम रिजवी के नए कुरआन की बात बेबुनियाद है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही  वसीम रिजवी की अपील को खारिज कर चुका है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular